Bhiwani News : एनएचएम कर्मचारियों का धरना 22वें दिन भी रहा जारी

0
49
The strike of NHM employees continued for the 22nd day
रक्तदान कर प्रमाण पत्र दिखाते एनएचएम कर्मचारी।

(Bhiwani News) भिवानी। एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा हरियाणा के बनैर तले स्थानीय लघु सचिवालय के बाहर एनएचएम कर्मचारी पिछले 22 दिनों से लगातार धरनारत्त है। इस दौरान एनएचएम कर्मचारी विभिन्न तरीकों से रोष जताकर सरकार को चेताने का प्रयास कर रहे है, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। जिसके चलते एनएचएम कर्मचारियों में सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोजाना गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में धरने के 22वें दिन शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारियों ने धरनास्थल पर ही सुंदरकांड का पाठ करवाकर सरकार के लिए सद्बुद्धि भगवान से मांगी। इससे पूर्व वीरवार को एनएचएम कर्मचारियों द्वारा भी किया गया था। जिसमें 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। धरने को संबोधित करते हुए एनएचएम कर्मचारी नीलम व बिजेंद्र ने कहा कि वे नियमितीकरण, 7वां वेतन आयोग, वेतन विंगति दूर करने, मैडिकल लीव, कैशलेस बीमा, ईएल/सीएल, पुरानी तबादला नीति को लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर धरनारत्त है। लेकिन सरकार उनकी मांगों के प्रति कोई सकारात्मक रवैया नहीं अपना रही। उन्होंने कहा कि आज एनएचएम कर्मचारियों ने सुंदर कांड का पाठ आयोजित कर कर्मचारी विरोधी भाजपा के लिए सद्बुद्धि की कामना भगवान से की है।

भाजपा सरकार यह भूल चुकी है कि विधानसभा चुनाव नजदीक

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर कर्मचारियों की एकता व ताकत को नजरअंदाज कर रही है। इसीलिए पिछले 10 वर्षो से लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है। लेकिन भाजपा सरकार यह भूल चुकी है कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में एनएचएम कर्मचारी ही चुनाव में भाजपा नैया पार लगा सकते है। एनएचएम कर्मचारियों ने कहा कि भाजपा सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को मानें, ताकि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू हो सकें। एनएचएम कर्मचरियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे तथा घर-घर जाकर भाजपा की कुनीतियों का प्रचार करेंगे।

 

 

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : भारी बारिश के बीच डीसी महावीर कौशिक ने स्थानीय भीम खेल परिसर में फहराया तिरंगा