Bhiwani News : श्री राम कथा एवं दिव्य सत्संग में चौथे श्री राम विवाह का सुनाया प्रसंग

0
75
Bhiwani News : श्री राम कथा एवं दिव्य सत्संग में चौथे श्री राम विवाह का सुनाया प्रसंग
कथा के दौरान लगाई गई धार्मिक पुस्तकों की स्टॉल।
  • कथा स्थल पर गीता प्रेस की पुस्तकों की स्टाले रही विशेष आकर्षण का केंद्र

(Bhiwani News) भिवानी। श्री खाकी बाबा रामचरित मानस मंदिर भिवानी द्वारा स्थानीय दिनोद गेट स्थित खाकी बाबा मंदिर में जारी श्री राम कथा एवं दिव्य सत्संग में शुक्रवार को कथावाचक आनंद जी महाराज ऋषिकेश ने श्रीराम विवाह का प्रसंग सुनाया। यह जानकारी देते हुए व्यवस्था प्रमुख नवीन गुप्ता व सुभाष गोयल ने बताया कि इस दौरान अनेक श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

गीता प्रेस की पुस्तकों की स्टाले विशेष आकर्षण का केंद्र

उन्होंने बताया कि कथा स्थल पर गीता प्रेस की पुस्तकों की स्टाले विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यहां पर सभी धार्मिक पुस्तकें आधे से भी कम दामों पर दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक धार्मिक साहित्य पहुंच सकें व लोगों में सनातन का प्रचार हो सकें। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथावाचक आनंद जी महाराज ने कहा कि भगवान ने हमें बहुत कुछ दिया है। सबसे कीमती चीज भगवान तो यह मानव शरीर है। जो कि अनमोल है।

मानव शरीर के कारण ही हम सत्कर्म करके भगवान तक को प्राप्त कर सकते है। मानव शरीर ना मिलता तो हम भगवान को प्राप्त नहीं कर सकते थे। भगवान ने मनुष्य को ही विवेक व बुद्धि प्रदान की है। ये दोनों संसार में अन्य किसी प्राणी को नहीं दी हे। इसके साथ प्रकृति के रूप में हमें वायु, जल, पहाड़, झरने, फल-फूल व अनेक खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही, अन्न प्रदान किए है। इन सबके कारण हमारा जीवन सुखमय व आनंदपूर्वक बीतता है।

यह भी पढ़ें : Bhiwan News : नागरिक अस्पताल में छोटे बच्चों में टीबी के लक्षण व बचाव के बताए तरीके