Bhiwani News : जनता की समस्याओं का समाधान करना ही सरकार का मुख्य ध्येय : सांसद धर्मवीर सिंह

0
61
Bhiwani News : जनता की समस्याओं का समाधान करना ही सरकार का मुख्य ध्येय : सांसद धर्मवीर सिंह
सांसद धर्मबीर सिंह जनता की शिकायतें सुनते हुए।

(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना ही सरकार का मुख्य ध्येय है। सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन का प्रयास है कि जनता को कोई भी परेशानी ना आए। सांसद धर्मवीर सिंह आज रविवार को स्थानीय महम रोड पर अपने आवास पर आमजन की शिकायत सुन रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायक सिंह के नेतृत्व में सरकार आम जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। इसलिए शासन और प्रशासन का प्रयास है, कि जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं का निदान करना है।

चौधरी धर्मवीर सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को भी संबंधित मामलों का समाधान करने की दिशा निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें : Jind News : एक्सपीरियंशियल लर्निंग ट्रेनिंग का समापन