Bhiwani News : सीएम सैनी व कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी की सौगात जिला के लिए बड़ी उपलब्धि : जयसिंह वाल्मीकि

0
94
The gift of CM Saini and Cabinet Minister Shruti Chaudhary is a big achievement for the district Jaisingh Valmiki
वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि।
  • भिवानी जिला के लिए 52 करोड़ की राशि मंजू करवाने पर मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार

(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी जिला के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से करीब 52 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करवाई है। इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद जिला के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी एवं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का आभार जताया है। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के इस कदम से भिवानी जिला के विकास को गति मिलेगी।

यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने भिवानी जिला के विकास के लिए करीब 52 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करवाने पर उनका आभार जताते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस राशि से जिला के विभिन्न गांवों में सिंचाई परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएगी। जिससे सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व सिंचाई एवं जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के विकास एवं सुविधाओं में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह राशि जिला के आर्थिक व सामाजिक विकास को नई दिशा देगी और सिंचाई संबंधी समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी द्वारा दी गई यह सौगात जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस पहल से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो होंगी।

Bhiwani News : नशे का बढ़ता सेवन चिंता का विषय : कमल सिंह प्रधान