Bhiwani News : पंचायत भवन से अयोध्या के लिए रवाना हुई बस

0
147
The bus left for Ayodhya from Panchayat Bhawan
रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा।

(Bhiwani News) भिवानी। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीर्थ यात्रियों ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह व हरियाणा सरकार का आभार जताया। बुजुर्गों ने कहा कि वे अपने खर्च पर जिंदगीभर अयोध्या नहीं जा पाते। सरकार ने उनके सपने को साकार किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अंत्योदय परिवारों से बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा पर ले जाने के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नाम से एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना लेकर आई है, जिसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है।

योजना में सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही

इस योजना का अन्य प्रदेश भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश की सभ्यता और संस्कृति बड़ी समृद्ध है, जिसमें हजारों साल पुराने वे धार्मिक स्थल हैं, जिनकी पौराणिक मान्यता है। हर धार्मिक प्रवृति का इंसान चाहता है कि उनको ऐसे स्थानों पर जाने का अवसर मिले। यही अवसर सरकार ने प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना में सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। इस योजना में वे परिवार आते हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए तक या इससे कम है। उन्होंने कहा कि योजना से श्रद्धालुओं की आस्था को भी सम्मान मिल रहा है। बुजुर्ग लोगों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इस दौरान श्रद्धालुओं को सूचना, जनसंपर्क, भाषा विभाग की ओर से एक-एक किट भी उपलब्ध करवाया गया। बस में अयोध्या के लिए 46 बुजुर्ग अयोध्या के लिए रवाना हुए।

बस में सवार होने के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर अलग ही खुशी दिखाई दी। बस में सवार हुए बुजुर्ग सिवानी निवासी सुभाष शर्मा, कुसुंभी से अशोक, केला व रामहेर ने कहा कि उन्होंने अयोध्या जाने का जो सपना देखा था, वह आज सरकार ने साकार किया है। इसी प्रकार से बैंक कॉलोनी से गायत्री, कोंट निवासी जगभगवान व मुनी देवी व सुखदेव सिंह का बास से कृष्ण सिंह ने भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : एचसीएमएसए की हडताल का नही दिखा व्यापक असर

यह भी पढ़ें: Jind News : समाधान शिविर में आई 6258 शिकायतों में से 4873 का हुआ समाधान

 यह भी पढ़ें: Jind News : दनौदा स्थित ऐतिहासिक चबूतरे पर खाप पंचायतों का महासम्मेलन 28 को