Bhiwani News : हनुमान जोहड़ी मंदिर में हवन व मातृ शक्ति सम्मान से हुआ 9 दिवसीय दीपावली महोत्सव का शुभारंभ

0
3
The 9-day Diwali festival was inaugurated with a havan and Matri Shakti Samman at Hanuman Johri Temple
हवन में आहुति डालते महंत चरणदास महाराज एवं अन्य श्रद्धालुगण।
  • सामाजकि व सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है दीपावली महोत्सव जैसे कार्यक्रम : चरणदास महाराज

(Bhiwani News) भिवानी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली महोत्सव के तहत युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा स्थानीय हनुमान ढ़ाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में 9 दिवसीय दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इसके उपरांत मातृ शक्ति समारोह आयोजित किया गया।

9 दिवसीय कार्यक्रम में सान्निध्य मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज का रहेगा। जानकारी देते हुए पुजारी ध्यानदास महाराज ने बताया कि 9 दिवसीय कार्यक्रम के तहत एक नवंबर तक हवन, प्रसाद वितरण, भगवान राम राजतिलक समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके उपरांत दो नवंबर को अन्नकूट भंडारे के साथ 9 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस मौके पर बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने कहा कि दीपावली को दीपों का पर्व कहा जाता है, जो अच्छाई की बुराई पर विजय, प्रकाश की अंधकार पर जीत और सत्य की असत्य पर जीत के प्रतीक के रूप में मनाया है।

इसके अलावा दीपावली महोत्सव जैसे कार्यक्रम ना केवल सामाजिक, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। चरणदास महाराज ने कहा कि हवन एक प्राचीन वैदिक अनुष्ठान है जिसमें अग्नि के माध्यम से देवताओं और ब्रह्मांडीय शक्तियों की पूजा की जाती है। हवन से वातावरण शुद्ध होने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी उत्पन्न होती है। ऐसे में हवन ना केवल धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ प्रदान करता है, बल्कि यह स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी लाभकारी माना गया है।

 

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : जिला स्तर पर बाल महोत्सव में लिटल हार्टस के विद्यार्थियों ने लहराया परचम