(Bhiwani News) भिवानी। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू का 10 वां राज्य सम्मेलन दो दिन के लिए स्थानीय मंगेज भवन में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता सुखबीर सिंह, देशराज, कश्मीर सिंह, राजू बरवाला, ओमप्रकाश अनेजा व नत्थूराम ने संयुक्त रूप से की। मंच का संचालन यूनियन के राज्य महासचिव राममेहर सिंह ने किया। यूनियन के राज्य प्रधान सुखबीर सिंह ने सम्मेलन का झंडा फहराने के साथ शहीद वेदी पर पुष्पांजलि करते हुए सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीटू की राज्य अध्यक्ष सुरेखा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से राज्य सरकार ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन नहीं बढ़ाया है।
20 मई को होगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल : वक्ता
केन्द्र सरकार ने मजदूरों के 29 पुराने कानून खत्म करके चार कोड संहिता थोप दी है, उन्हें 8 घंटे की बजाए 12 घंटे काम करना पड़ता है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए कम से कम 26 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी दी जाए। मनरेगा पर पर्याप्त बजट खर्च हो, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में 14 आवश्यक चीजें सस्ती मिले। श्रम कल्याण बोर्ड में भ्रष्टाचार समाप्त हो, केंद्र सरकार की जन विरोधी कारपोरेट परस्त नीतियों व सांप्रदायिक जातिवादी व मजदूरों विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 20 मई को देशव्यापी सम्पूर्ण हड़ताल होगी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय निर्माण मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सीटू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एमसाई बाबू ने कहा कि वर्तमान दौर में कॉर्पोरेट शासन की आर्थिक नीतियों का हमला मजदूरों किसानों पर हो रहा है। परिणाम स्वरूप असमानता, गरीबी व भुखमरी बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: Save Phone Battery : क्या आपका स्मार्टफोन भी पहले जैसा बैटरी बैकआप नहीं देता, अपनाए ये टिप्स
यह भी पढ़ें: BYD Supercharging तकनीक, 5 मिनट चार्ज कर चलाओ 400KM