Bhiwani News : नालंदा डालनवास में हर्षोल्लास से मनाया गया तीज उत्सव

0
74
Teej festival was celebrated with great enthusiasm in Nalanda Dalanwas
तीज उत्सव में झूला झूलते नन्हे मुन्ने बच्चे।

(Bhiwani News) सतनाली। खंड के गांव डालनवास स्थित नालंदा विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डालनवास में हरियाणवी संस्कृति का पर्व तीज उत्सव बडी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक विक्रम सिंह लांबा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तीज त्यौहार हमारी संस्कृति का प्रतीक है। ग्रामीण अंचल में तीज पर्व को सावन माह के उल्लास व उमंग का प्रतीक माना जाता है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति को नजदीक से जानने व परखने का अवसर मिलता है। हरियाणवी संस्कृति को जीवित रखने के लिए विद्यार्थियों को कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। इस दौरान अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न महान विभूतियों की भूमिकाएं पोशाकों के माध्यम से प्रस्तुत की। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया वहीं ‘रंगोली प्रतियोगिता‘, ‘मेहंदी प्रतियोगिता, ‘राखी बनाओ‘ व ‘पतंग बनाओं‘ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। बाहर खेल मैदान में बच्चों के झूलने हेतु झूले भी डाले गए जिन पर सभी बच्चों, अध्यापक व अध्यापिकाओं ने झूलकर आनंद लिया।

विद्यालय प्राचार्य जय सिंह फोगाट ने विद्यार्थियों को हरियाली तीज की बधाई दी व प्रकृति के सानिध्य में रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि तीज त्योहार हरियाली व खुशहाली का प्रतीक है तथा समाज में भाईचारा बढ़ता है। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक धर्मेन्द्र मलिक, अशोक वर्मा, अजीत सोहड़ी, प्रवीन्द्र भालोठिया, विनोद ढाणी कुम्हारान, कविता, दीपक, संदीप वर्मा, आशिष नेहरा, तीर्थ शेखावत, विक्रम, अंकित, स्नेहलता कादमा, कविता, सुनीता सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : तीज महोत्सव के अंतर्गत हरियाणवी लोकगीत और संगीत का आयोजन