Bhiwani news : भिवानी में आयोजित महिला सम्मेलन में बोलीं सुनीता केजरीवाल

0
183
Sunita Kejriwal spoke at the women's conference held in Bhiwani
सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद आप नेता।

(Bhiwani news) भिवानी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को महिला सम्मेलन में महिलाओं के साथ विचार साझा किए। उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनीश जैन, गीता श्योराण, ऊषा रानी, सरोज जांगड़ा, रोशनी देवी, अंजु टाक, ज्योति सैनी और अनीता देवी मुख्य तौर पर मौजूद रही।

18 साल से ऊपर की हर महिला को एक हजार रुपए सम्मान राशि देगी आम आदमी पार्टी

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि इतनी संख्या में माताओं बहनों को देखकर मुझे बहुत शक्ति मिल रही है। बीजेपी सरकार को हरियाणा में 10 साल हो गए, लेकिन न बच्चों की शिक्षा में सुधार हुआ और न सरकारी स्कूल अच्छे बने। न सरकार अस्पताल अच्छे बने जहां अच्छा इलाज होता हो और दवाइयां मुफ्त मिलती हों, न 24 घंटे व मुफ्त बिजली मिली। वहीं दिल्ली और पंजाब में ये सभी काम हो रहे हैं। क्योंकि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है।

पूरे हिंदुस्तान में केवल आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं के लिए काम कर रही : अनुराग ढांडा

अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कि पूरे हिंदुस्तान में एकमात्र अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की ऐसी सरकार है जो महिलाओं के लिए काम कर रही है। कोई सरकार ऐसी योजनाएं नहीं लाती जैसी अरविंद केजरीवाल की सरकार लेकर आई है। दिल्ली में महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं, हरियाणा में केवल रक्षाबंधन वाले दिन बस मुफ्त करते हैं और अपनी पीठ थपथपाने लगते हैं कि हमने एक दिन बस मुफ्त कर दी। वहीं अरविंद केजरीवाल दिल्ली में रोजाना महिलाओं के लिए मुफ्त बस चलाते हैं। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू शर्मा ने कहा कि आप सब महिलाएं, बहनें इतनी संख्या में पहुंची, ये बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि जब पत्नी पर मुसीबत आती है, तो पति जिम्मेदारी लेते हैं। जब पति पर मुसीबत आती है तो पत्नी बखूबी जिम्मेदारी निभाती हैं। जिस समर्पण और मजबूती के साथ इन्होंने मुसीबत के समय अरविंद केजरीवाल का साथ दिया है, वो काबिले तारीफ है।