Bhiwani News : टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

0
56
Students showed their talent in the science exhibition at TIT Senior Secondary School
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल।
  • प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न थीम को लेकर बनाए 102 मॉडल, टॉप-10 विद्यार्थी हुए सम्मानित
  • विद्यार्थियों व समाज को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने का प्रमुख साधन है प्रदर्शनी : डॉ . डीपी कौशिक

(Bhiwani News) भिवानी। स्थानीय तोशाम रोड़ स्थित टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को 8वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा अंर्तविद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से हेमंत शर्मा, पूजा शर्मा व निशा सिवाच ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रदर्शनी में फूड, हेल्थ, हाइजीन, ट्रांसपोर्ट कम्युनिकेशन, नेचुरल फार्मिंग, मैथमेटिकल मॉडलिंग, वेस्ट मैनेजमेंट और रिसोर्स मैनेजमेंट थीम को लेकर करीब 102 मॉडल बनाएं गए।

बच्चों के द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोन पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से डा. मनोज शर्मा, राजकुमार शर्मा, हेमंत शर्मा, पूजा शर्मा व निशा सिवाच ने बतौर जज सभी मॉडल का अवलोकन किया और बच्चों के द्वारा दर्शाए गए इस प्रयास की सराहना की। इस दौरान जजो द्वारा प्रदर्शित किए गए सभी मॉडल में से टॉप-10 मॉडल को चुना गया तथा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय प्राचार्य डा. डीपी कौशिक ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने अनेक आधुनिक विषयों से संबंधित मॉडल तैयार किए। प्राचार्य ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का महत्व बहुत अधिक है। यह विद्यार्थियों और समाज को विज्ञान के प्रति जागरूक और प्रेरित करने का एक प्रमुख साधन है।

उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेकर विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रदर्शनी में काम करते हुए बच्चों को टीम में काम करना और विचारों को साझा करना सीखने का अवसर मिलता है, जो भविष्य में उनके लिए लाभदायक होता है।

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता ब्रांज मैडल विजेता हरियाणा की टीम के खिलाड़ी व कोच का किया स्वागत