Bhiwani News : डॉ. बीआर अंबेडकर युथ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन मैहरा ने निकाली पृथ्वी बचाओ जागरूकता रैली

0
72
Bhiwani News : डॉ. बीआर अंबेडकर युथ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन मैहरा ने निकाली पृथ्वी बचाओ जागरूकता रैली
जागरूकता रैली निकालते पवन मेहरा।

(Bhiwani News) भिवानी। पृथ्वी दिवस पर डा. बीआर अंबेडकर युथ संगठन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पवन मेहरा द्वारा मंगलवार को जितवानबास, खरियावास, मनसरवास, शिमलीवास, कैरू में पृथ्वी बचाओ रैली निकाली। इस मौके पर पवन मैहरा ने बताया कि हमे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए तथा जल को बचाना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर पृथ्वी को बचाने तथा पानी को बचाने के लिए प्रेरित किया तथा पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ भी दिलवाई। पवन मैहरा ने कहा कि पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और पृथ्वी की प्राकृतिक संपदाओं की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम सभी को प्रेरणा मिलती है कि हम अपनी धरती की रक्षा के लिए मिलकर प्रयास करें। इस अवसर पर जगदीश वर्मा, रामवीर कैरू, लाला लेंघा, संजय ढाणीमाहू, सूबे शिमली, ओमप्रकाश, कृष्ण आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उत्साह, जागरूकता व समर्पण के साथ मनाया पृथ्वी दिवस