Bhiwani News : श्रीमती अनारादेवी अग्रवाल विद्यालय में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

0
105
Sri Krishna Janmashtami festival was celebrated with great pomp in Smt. Anaradevi Agrawal School
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत करते।
  • भारतीय संस्कृति से जोडऩा ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्वो का उद्देश्य : प्रशासक सुभाष गोयल

(Bhiwani News ) भिवानी। स्थानीय श्रीमती अनारादेवी अग्रवाल विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक एवं भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर नन्हे-मुन्हे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की पोशाक पहनकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी तथा दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में श्रीअग्रवाल सभा भिवानी के प्रशासक सुभाष गोयल, साथी हाथ बढ़ाना समिति की अध्यक्षा सीमा बंसल, भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मामनचंद अग्रवाल, भाजपा नेता व समाजसेवी दीपक अग्रवाल तौला, मनीष मैदावाला, दृष्टिबाधित दिव्यांग सशक्तिकरण संस्था के सचिव रामअवतार गुप्ता, भाजपा नगर मंडल सचिव संजय सिंगल, राजकुमार गुप्ता, कमल गोयल, राजकुमार मुख्य रूप से पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या रीतू खेमका व मंच का संचालन सारिका खेमका ने किया।

इस मौके पर श्रीअग्रवाल सभा भिवानी के प्रशासक सुभाष गोयल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोडऩा है। जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने और उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने की सीख देता है। इस मौके पर प्रधानाचार्या रीतू खेमका ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें जीवन में धैर्य, प्रेम और बुद्धि का महत्व सिखाता है। हमारे नन्हे बच्चों ने जिस प्रकार से इस पर्व को मनाया, वह उनकी रचनात्मकता को दर्शाता है। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : मेधावी विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों के सम्मान में समारोह आयोजित