(Bhiwani News) लोहारू। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी सोमवीर सिंह ने रविवार को क्षेत्र के दर्जन भर गांवों का दौरा कर भिवानी में 8 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा तथा कहा कि वर्तमान सरकार से हर वर्ग परेशान है तथा आशा भरी निगाहों से कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहा है। उन्होंने कहा कि भिवानी में आयोजित किया जा रहा कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा तथा हजारों कार्यकर्ता लोहारू हल्के से इस सम्मेलन में भाग लेंगे। ध्यान रहे कि पूर्व विधायक इससे पहले बहल और सिवानी में कार्यकर्ता बैठक लेकर सोमवार को भिवानी में होने वाले जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए बहल और सिवानी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा चुके हैं। उसी कड़ी में आज रविवार को लोहारू ब्लॉक क्षेत्र के कोई गांव का दौरा कर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। पूर्व विधायक चौधरी सोमवीर सिंह ने कहा सोमवार को होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हलके से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदय भान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह गोठड़ा, पूर्व चेयरमेन मुख्तार सिंह, सतबीर श्योराण, मान सिंह पहाड़ी, रामेश्वर, विशाल, होशियार सिंह, प्रेम पहाड़ी, जिला प्रधान नरेश पहाड़ी, धनराज, जगदीश, जयवीर सिंह, लालू पहाड़ी, रोशन, जयनारायण आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Jind News : 150 लाख से बढ़ेगी अर्बन एरिया पॉवर हाउस की पावर
यह भी पढ़ें: Jind News : गुप्त नवरात्र की दूज पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
यह भी पढ़ें: Bhiwani News : भारत विकास परिषद की छत्रपति शिवाजी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन