Bhiwani News : वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश ओड ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर दी बधाई

0
106
Bhiwani News : वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश ओड ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर दी बधाई
केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करते भाजपा नेता सुरेश ओड।
  • भाजपा सरकार बनने के बाद अब दिल्ली में भी विकास कार्य पकड़ेंगे गति : सुरेश ओड

(Bhiwani News) भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में किए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यो की बदौलत 27 वर्षो बाद दिल्ली में भारजीय जनता पार्टी की सरकार बनी। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने की खुशी में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश ओड ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर उन्हे बधाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश ओड ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिक्षा को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा की।

दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासात्मक सोच पर मोहर लगाने का काम किया

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद अपने निवास पर पहुंचने पर सुरेश ओड ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासात्मक सोच पर मोहर लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हे आप-दा की सरकार से छुटकारा मिला है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के बहुत से लोग दिल्ली में निवास करते है। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में नायब शासनकाल में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यो से काफी प्रभावित है तथा दिल्ली की जनता ने भी नायब मॉडल को अपनाते हुए हरियाणा की तर्ज पर ही विकास करवाना चाहते है।

जिसके चलते उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जिस प्रकार तक लंबे समय से दिल्ली की जनता को झूठ के सहारे बरगलाकर रखा, उस झूठ की राजनीति का दिल्ली की जनता ने अंत कर विकास की राह चुनते हुए भाजपा की सरकार बनाने का काम किया है। जिसके बाद अब दिल्ली में भी विकास की गति तेज होगी।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा नेटबॉल मिक्सड की टीम ने फाईनल में किया प्रवेश