Bhiwani News : महिला दिवस पर संगोष्ठी: नारी शक्ति का किया गया गौरवगान

0
60
Bhiwani News : महिला दिवस पर संगोष्ठी: नारी शक्ति का किया गया गौरवगान
महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में महिला दिवस के अवसर पर संबोधत करते हुए प्राचार्य डॉ. विक्रम परमार ।

(Bhiwani News) भिवानी। महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में महिला दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें नारी शक्ति, उसके संघर्ष और समाज में उसके योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम परमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी केवल सृजनकर्ता ही नहीं, बल्कि एक योद्धा भी है, जो अपने ज्ञान, परिश्रम और आत्मबल से दो परिवारों का नाम रोशन करती है।

महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और उनकी उपलब्धियों को याद करने का अवसर

उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और उनकी उपलब्धियों को याद करने का अवसर है। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि यह दिवस प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस पर मनाया जाता है, जिन्होंने महिलाओं की स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस संगोष्ठी में संजय परमार, मोनिका परमार, प्रवीण शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रेरणादायक विचार साझा किए। संगोष्ठी का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि हर महिला को उसके अधिकार और सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा और समाज में उसकी भागीदारी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के सौजन्य से राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया