Bhiwani News : विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करता है विज्ञान दिवस: पूनम श्योराण

0
93
Bhiwani News : विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करता है विज्ञान दिवस: पूनम श्योराण
विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य व स्टाफ सदस्य।
  • राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में विज्ञान दिवस का आयोजन

(Bhiwani News) लोहारू। स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय की प्राचार्या पूनम श्योराण ने विज्ञान दिवस के महत्व बारे जानकारी देते हुए बताया कि यह दिवस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करता है, जिससे वे विज्ञान से जुड़े ‘क्या’, ‘क्यों’ और ‘कैसे’ जैसे प्रश्नों का उत्तर खोजने में रुचि विकसित करते हैं। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति उत्सुकता और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने में विज्ञान दिवस के आयोजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1928 में इसी दिन सर सी.वी. रमन ने फोटॉन के बिखराव की घटना की खोज की

विज्ञान अध्यापक कमल शर्मा ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की अभूतपूर्व खोज को सम्मानित करने के लिए विज्ञान दिवस मनाया जाता है। 1928 में इसी दिन सर सी.वी. रमन ने फोटॉन के बिखराव की घटना की खोज की, जिसे बाद में रमन प्रभाव के नाम से जाना गया। इस खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो विज्ञान के क्षेत्र में भारत का पहला नोबेल पुरस्कार था।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या पूनम श्योराण ने विज्ञान एवं गणित के शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी अध्यापकों की सराहना की तथा बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा विज्ञान और गणित को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय में आयोजित ‘स्टेम मेले’ के सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपप्राचार्य उमेद सिंह, राजीव आर्य, राजेंद्र सिंह, विद्याधर, अन्नु कुमारी, रचना सोनी, ऋतु कुमारी, ईश्वर सिंह, सोमबीर शास्त्री, जगबीर सिंह, महेश कुमार, मुनेश कुमारी, सुनीता रानी, कुलदीप, मुकेश सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Jind News : पिछले 15 दिनों से जींद-रोहतक रूट पर रद्द पड़ी सात ट्रेन फिर से बहाल