(Bhiwani News) भिवानी। स्थानीय बड़ चौक स्थित सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला भिवानी की कार्यकारिणी व सभी खंडों की कार्यकारिणी की बैठक को प्रधान नरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई तथा संचालन जिला सचिव राजबीर कादयान ने किया। प्रांतीय प्रधान मास्टर वजीर सिंह व प्रांतीय महासचिव रतन जिंदल मुख्य अतिथि के तौर पर बैठक में उपस्थित हुए।
11 मार्च को कुरुक्षेत्र उपायुक्त के कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय धरना दिया जायेगा
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सरकार द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों की लंबित मांगों को अनदेखा करने को लेकर 11 मार्च को कुरुक्षेत्र उपायुक्त के कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय धरना दिया जायेगा। भिवानी जिले से सैकड़ों रिटायर्ड कर्मचारी कुरुक्षेत्र जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय प्रधान मास्टर वजीर सिंह ने कहा सरकार मानी हुई मांगे भी लागू नहीं कर रही।
सरकार से अपील की मांगों का समाधान किया जाए
उन्होंने सरकार से अपील की कि संगठन को बुलाकर बातचीत द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों की लंबित मांगों 65 वर्ष, 75 वर्ष उपरांत 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत की मूल वेतन में वृद्धि की जाए, कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए, पैशन आयकर मुक्त हो, करोना काल 18 महीने का बकाया डीए का भुगतान किया जाए तथा वरिष्ठ नागरिकों एसी बसों, रेल तथा हवाई जहाज में रियायती यात्रा की सुविधा दी जाए, पुरानी पेंशन लागू की जाए, पारिवारिक पेंशनर को एलटीसी दी जाए आदि मांगों का समाधान किया जाए अन्यथा रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा बड़ा आन्दोलन करने पर मजबूर होगा।
प्रांतीय महासचिव रतन जिंदल ने कहा कि सरकार ने पिछले दस वर्षों से रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। कुरुक्षेत्र में धरना में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के हजारों रिटायर्ड साथी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें : Bhiwani News : ट्री गार्ड सहित 17 पौधों का किया रोपण