Bhiwani News : रामायण महाभारत परीक्षा का आयोजन

0
169
Ramayan Mahabharat exam organized
प्रश्र पत्र का विमोचन करते अतिथिगण।

(Bhiwani News) भिवानी। सामाजिक संस्था श्रीश्याम प्रीत मंडल ट्रस्ट रजि. भिवानी के तत्वावधान में रविवार को विद्यालय स्तरीय रामायण-महाभारत पर आधारित लिखित प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन स्थानीय वैश्य मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुआ। परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र का विमोचन जोगीवाला शिव मंदिर के महंत बाबा वेदनाथ, ट्रस्ट मुख्य संरक्षक विजय किशन अग्रवाल, संरक्षक प्रवीन गर्ग, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल, प्रसिद्ध समाजसेवी मुरारीलाल तौला, विशाल टेलर्स से प्रवीण कुमार, वैश्य माडल स्कूल की प्राचार्य व परीक्षा केंद्र अधीक्षक कमला गुरेजा, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज भरतवाल व पुरुषोत्तम दास शर्मा के कर कमलों द्वारा विमोचित किया गया। महंत वेदनाथ ने आज के इस युग में इस प्रकार के आयोजनो की महत्वत्ता पर प्रकाश डालते हुए ट्रस्ट को साधुवाद दिया।

जिला के 30 विद्यालयों के 712 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा : अश्विनी कुमार

ट्रस्ट मुख्य संरक्षक विजय किशन अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा समय समय पर इस प्रकार के सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन संस्था काफी वर्षों से करवा रही है, यह बहुत ही प्रशंसनीय कार्यक्रम है। ट्रस्ट के महासचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि परीक्षा में जिला भिवानी के 30 विद्यालयों के लगभग 712 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में प्रश्न पत्र को दो भागों में बांटा गया। खंड क रामायण व खंड ख  महाभारत, कुल मिलाकर 150 प्रश्न बहुविकल्पी प्रश्न थे। ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज भरतवाल ने बताया कि परीक्षा के पीछे उद्देश्य है कि बच्चों को सनातन संस्कृति व हमारे  रामायण महाभारत गीता जैसे महान ग्रंथो से उनकी जानकारी करवाना व विधार्थियों में  अपने  संस्कार और संस्कृति को सीखें। परीक्षा सह संयोजक ललित शर्मा मामूका ने बताया कि इस परीक्षा कि परिणाम 30 सितम्बर को घोषित किया जाएगा।