(Bhiwani News) भिवानी। कांग्रेस उद्योग सैल के प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता अशोक बुवानीवाला ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में जाकर अबकी बार ट्रम्प सरकार के नारे लगवाते थे। उसी ट्रम्प ने भारत के लोगों को बेडिय़ा, हथकडिय़ां लगाकर भारत का अपमान करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए। अमेरिका के समक्ष इस बात की आपत्ति जतानी चाहिए।
अबकी बार ट्रम्प सरकार के नारे लगाने वाले प्रधानमंत्री मोदी देश से माफी मांगे
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि यह अफसोस और शर्म की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूक रहकर यह अपमान देखते रहे। उन्होंने पूरे देश को शर्मिंदा करते रहे। भाजपा राज में भारत सरकार की विदेश नीति ने देश को बस शर्मसार करने का काम किया है। भारत वसुधैव कुटुंबकम को मानता है तो अपना स्वाभिमान उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार इसे और ठेस न पहुंचाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में जाकर भारतीयों के बीच बड़ी बातें करने वाले प्रधानमंत्री अपने देश के नागरिकों को अमेरिका से सुरक्षित तरीके से नहीं ला सके। सरकार देश में रोजगार देने के दावे करती है और लोग बेरोजगारी से तंग आकर दूसरे देशों में रोजगार के लिए जाते हैं। वे इतना अधिक कर्ज लेकर विदेशों में जाते हैं। ऐसे में सरकार के रोजगार देने के दावे फेल ही नजर आते हैं।
बुवानीवाला ने कहा कि भाजपा सरकार इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है। लोकतंत्र वाले भारत देश में तंत्र से काम करती है। किसी भी विषय पर भाजपा इवेंट करके झूठी वाहवाही लूटने का काम करती है। नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटने वाली भाजपा की सरकार को अमेरिका की घटना पर चुप्पी साध ली है। देश के विदेश मंत्री संसद में कहते हैं कि भारतीयों को हथकड़ी, बेडिय़ा लगाकर भारत भेजना गलत नहीं है। भारत की ऐसी स्थिति देश केइतिहास में पहले कभी नहीं हुई। भारत की सरकार भारत में ही बयान देकर अपना बचाव करने का काम कर रही है। अमेरिका से एक शब्द भी नहीं कहा गया है। भारत में बिजनेस कर रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से कुछ भी बात नहीं की गई। उन्होंने कहा सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई है।
यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : श्री गुरु रविदास प्रकाशोत्सव उपलक्ष्य में प्रभातफेरी
यह भी पढ़ें: iPhone 13 की कीमत में कटौती, देखें ऑफर्स