Bhiwani News : चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएगी प्रदेश की जनता, कांग्रेस की सरकार बनना तय: सोमवीर सिंह

0
60
People of the state will teach BJP a lesson in the elections, Congress government is sure to be formed: Somveer Singh
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होते पूर्व विधायक सोमवीर सिंह।

(Bhiwani News) लोहारू। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी सोमवीर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है तथा अब पार्टी कार्यकर्ता दिन रात एक कर कांग्रेस के समर्थन में पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि चुनाव के बाद प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ किया जा सके। पूर्व विधायक बुधवार को लोहारू हल्के के नकीपुर, पहाड़ी, ढाणा जोगी, सेहर सहित दर्जनों गांवों में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है तथा इस कुशासन से छुटकारा पाने का मन बना चुकी हैं। चुनावों के बाद भाजपा के कुशासन का अंत होने जा रहा है तथा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनना तय है।

सोमवीर सिंह ने कहा विधानसभा चुनाव के करीब 40 दिन शेष बचे हैं। अगले 40 दिन कार्यकर्ता दिन-रात एक पार्टी को मजबूत करें और जीत का मार्जिन बढ़ाएं। एक एक मतदाता के घर तक कांग्रेस पार्टी की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का संदेश पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। चौ. सोमवीर सिंह गांव गांव के ग्रामीणों को भी संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से पिछले 10 वर्षों के दौरान भाजपा सरकार ने आम जनता पर अत्याचार किये और हर वर्ग को परेशान किया, उसका खामियाजा लोकसभा से ज्यादा विधानसभा में भुगतना पड़ेगा। अब हरियाणा प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार का मन मनाते हुए भूपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया। जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा की किरकिरी हुई, कांग्रेस की सरकार बनना तय हो गया है। चौधरी सोमवीर सिंह ने कहा कि 2014 में प्रदेश की सत्ता में आसीन होते ही भाजपा ने जनविरोधी फैसले लेने का रिकॉर्ड कायम कर दिया। प्रदेश के लोग सरकार के फैसलों के खिलाफ आवाज उठाते तो उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। कभी कर्मचारियों को जेलों में डाला गया तो कभी सरपंचों को लहूलुहान कर दिया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार के किसी भी झांसे में आए बिना लोग सरकार को विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसा सबक सिखाएंगे कि ये दहाई का अंक भी पार नहीं कर पाएंगे। इस दौरान अनेक पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

 

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : एससी एसटी समाज के लोगों व सामाजिक संस्थाओं ने महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा