Bhiwani News : डायल-112 एप व महिला सुरक्षा जागरूकता विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन

0
66
Bhiwani News : डायल-112 एप व महिला सुरक्षा जागरूकता विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन
विस्तार व्याख्यान को संबोधित करती दुर्गा शक्ति की हैड कांस्टेबल मंजू रानी।

(Bhiwani News) भिवानी। स्थानीय वैश्य महाविद्यालय भिवानी के महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डा. संजय गोयल के नेतृत्व एवं महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डा. वंदना वत्स की देखरेख में व जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में 112 एप व महिला सुरक्षा विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। विस्तार व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में जिला पुलिस से दुर्गा शक्ति की हैड कांस्टेबल मंजू रानी ने शिरकत की।

छोटी-छोटी बातों से सचेत रहकर क्राइम का शिकार होने से बच सकते है

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संजय गोयल ने कहा कि सजग रहते हुए महिलाएं अपने साथ हुए अपराध की शिकायत महिला आयोग की वेबसाइट पर कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि हम छोटी-छोटी बातों से सचेत रहकर क्राइम का शिकार होने से बच सकते है चाहिए।

विस्तार व्याख्यान में जिला पुलिस की और से मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची दुर्गा शक्ति की हैड कांस्टेबल मंजू रानी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए 112 सहायता के साथ साथ ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा शुरू की गई है , जिसका उपयोग हर महिला आपातकालीन स्थिति में कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि कोई भी कामकाजी महिला जब भी घर से जब भी निकलती है तो वो पुलिस की ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा का लाभ उठा सकती हैं, ताकि कोई भी महिला महिला अपराध से बच सकें। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए जारी महिलाओं के लिए 1091, बच्चों के लिए 1098, कंट्रोल रूम के लिए 100, एंबुलेन्स के लिए 108 व डायल 112 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : जलघरों में तकनीकी खराबियां दूर करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सौंपा मांगपत्र