Bhiwani News :अंडर 11 आयु वर्ग खेलों के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

0
107
Organizing cultural program under under 11 age group games
कार्यक्रम में प्रतिभागी स्कूली बच्चों के साथ स्टाफ सदस्य।

(Bhiwani News) लोहारू। स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अंडर 11 आयु वर्ग खेलों के अंतर्गत एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मॉडल स्कूल के प्राचार्य राजीव आर्य ने शिकरत की। प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने रागनी, फैंसी ड्रेस, ग्रुप डांस, सोलो डांस और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लुहारी, महात्मा गांधी, हरियाणवी महिला, नारद मुनि, राधा-कृष्ण की सुंदर वेशभूषा से सभी का मन मोह लिया।

सोलो डांस प्रतियोगिता लाइव म्यूजिक पर आयोजित की गयी

कमल शर्मा विज्ञान अध्यापक ने बताया कि खण्ड स्तर पर प्रथम आने वाले छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 29 अगस्त को भिवानी जाएंगे। फैंसी ड्रेस के तहत लड़कियों की श्रेणी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला गिगनाऊ की छात्रा नीशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। लडक़ों की श्रेणी में विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र कुनाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस प्रतियोगिता लाइव म्यूजिक पर आयोजित की गयी। सोलो डांस में राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिजन बस्ती की छात्रा सृष्टि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जीपीएस गिगनाऊ की छात्रा अक्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जीपीएस ढाणी श्यामा की छात्रा रक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। पर्यावरण, राष्ट्रीय एकता, नारी शिक्षा आदि विषयों पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गयी। जिसमें लडक़ों में दिशा इंटरनेशनल स्कूल के विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा लड़कियों में ठुकराल पब्लिक स्कूल लोहारू की छात्रा शिक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य राजीव आर्य ने छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों और आयोजनकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।इस अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त नीलम देवी, मनोज कुमारी, प्रवक्ता अनिल सैनी, कैलाश, रविन्द्र पंवार, राजेश कुमारी, सविता, राम सिंह बीआरपी, कमल शर्मा, राजेश कुमार, सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News :श्री श्याम मंदिर में दही हांडी उत्सव रहा आकर्षण का केंद्र