Bhiwani News : बीआरसीएम ज्ञानकुंज में हवन यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

0
69
Bhiwani News : बीआरसीएम ज्ञानकुंज में हवन यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
बीआरसीएम ज्ञानकुंज स्कूल के नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर हवन यज्ञ करते हुए प्रधानाचार्य राजेश कुमार झाझरिया, स्टाफ व विद्यार्थी।

(Bhiwani News) भिवानी। बीआरसीएम ज्ञानकुंज स्कूल, बहल के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर ज्ञानकुंज प्रधानाचार्य राजेश कुमार झाझरिया, उप प्रधानाचार्या श्रीमती सरस्वती दीक्षित, समस्त स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी यज्ञमान के रूप में उपस्थित रहे। ज्ञानकुंज आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विद्यार्थियों के हाथों से आहुति दिलवाकर, विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर हवन यज्ञ संपन्न करवाया। पूरा ज्ञानकुंज परिवार स्वाहा के नारों से गुंजायमान हुआ।

प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार झांझरिया ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संसार में गुरु और माता-पिता का स्थान सर्वोपरि है। आज गुरु ही है जो सच्चा मार्ग दिखाता है। इसलिए शास्त्रों में गुरु का स्थान ईश्वर के समान व माता-पिता साक्षात् ईश्वर तुल्य होते है।

आज का युग स्पर्धा का युग

उप प्रधानाचार्या श्रीमती सरस्वती दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग स्पर्धा का युग है इसके लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। अपने सपनों को साकार करने के लिए सत्रारंभ से ही दृढ़ निश्चय एवं सतत अभ्यास करते हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते रहें। इस पावन अवसर पर बी आर सी एम शिक्षण संस्थान निदेशक डॉक्टर एस के सिन्हा ने विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : भारतीय गणित का गणितीय इतिहास में एक विशेष स्थान : डॉ महेंद्र पूनिया