• संतुलित समाज की स्थापना के लिए एक-दूसरे की मदद में विश्वास रखती थी स्व. धनकौर देवी : सर्राफ

 (Bhiwani News) भिवानी। पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि स्व. धनकौर देवी एक सहनशील एवं समाजसेवी महिला थी। जो कि हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहती थी। उन्होंने कहा कि स्व. धनकौर देवी का मानना था कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए सक्षम व्यक्तियों को हाथ बढ़ाना चाहिए, तभी एक संतुलित समाज की स्थापना की जा सकती है तथा वे अपने इस कथन पर स्वयं भी अमल करती थे तथा जब भी मौका लगता था जरूरतमंद की सेवा व सहयोग के लिए तत्पर रहती थी।

आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

विधायक घनश्याम सर्राफ भाजपा नेता सुनील शास्त्री व आचार्य सुरेश शास्त्री की माता धनकौर देवी के निधन पर गांव पाथरवाली स्थित उनके निवास स्थान पर शोक जताने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि धनकौर देवी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। भगवान उन्हे अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

वीरवार को धनकौर देवी के निधन पर शोक जताने बहादुरचंद शर्मा, संदीप शर्मा डीएसपी, दशरथ एएसआई, सुभाष कौशिक, दीपक मुटरेजा, आरके शर्मा, रामोतार शर्मा, कंवरपाल पुजारी, हरीश हालुवासिया, देव पाराशर, अमित शर्मा, संजय शर्मा, अरविंद शर्मा, नरेंद्र नैनू, जितेंद्र वालिया, मनोज यादव पूर्व पार्षद, अमित जांगड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग पहुंचे।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : महिला दिवस पर संगोष्ठी: नारी शक्ति का किया गया गौरवगान