Bhiwani News : मंत्री बिसंबर वाल्मीकि ने गांव तिगड़ाना में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

0
70
Minister Bisambar Valmiki took out a grand tricolor procession in village Tigrana
विकास कार्यो का उद्घाटन करते मंत्री बिसम्बर वाल्मीकि।
  • अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : बिसम्बर वाल्मीकि

(Bhiwani News) भिवानी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बिसम्बर वाल्मीकि ने सैकड़ों युवाओं के साथ रविवार को गांव तिगड़ाना में तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने गांव के अमर शहीदों व महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि देश पर कुर्बानी देने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मंत्री बिसम्बर वाल्मीकि ने सबसे पहले देश की आन-बान और शान के लिए अपनी शहादत देने वाले गांव के अमर शहीद बीर सिंह, प्रताप सिंह, राजपाल सिंह, देवराज सिंह, कृष्ण कुमार व रतनलाल के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने गांव के शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों की बदौलत ही आज हम सकुशल हैं। देश पर कुर्बान होने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हम शहीदों के सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने भारी संख्या में युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली और देश व समाज के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा महाराणा प्रताप की प्रतिमा से शुरू होकर घुसकानी मोड़ पर संपन्न हुई।

इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बिसम्बर वाल्मीकि ने गांव गुजरानी में नवनिर्मित गली और वाल्मीकि धर्मशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने गांव के विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ने कहा कि हलके के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सरकार समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। सरकार द्वारा बिना खर्ची व बिना पर्ची के नौकरी प्रदान की जा रही हैं। इससे गरीब घरों के बच्चे बड़े-बड़े पदों पर आसीन हो रहे हैं। इससे युवाओं में मेहनत करने के प्रति नया विश्वास पैदा हुआ है। गांव में सर्व समाज ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री को पगड़ी पहनाकर व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : उद्योग एवं श्रम मंत्री ने पिल्लूखेड़ा में किया धर्मशाला का उद्घाटन