(Bhiwani News) भिवानी। कहावत है कि पहला सुख निरोगी काया और किसी की भी निरोगी काया के लिए सबसे जरूरी है, अपने आसपास का स्वच्छ पर्यावरण। पर्यावरण तभी स्वच्छ रहता है जब ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण हो। क्योंकि हमारे आसपास जितने ज्यादा पेड़ पौधे होंगे, हवा उतनी साफ होगी और तभी हम बीमारियों से बच पाएंगे। कोरोना काल में पर्यावरण की अहमियत सभी को समझ आई।
हर इंसान अपने आसपास पेड़ पौधे लगाएगा : सुमन चौधरी
इसी को ध्यान में रखते हुए जिला कारागार प्रशासन व पीएलए (परमानेंट लोक अदालत) में संयुक्त रूप से जिला जेल में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पीएलए की मेंबर सुमन चौधरी मुख्य अतिथि रही। जिन्होंने सैकड़ों पौधे देकर जेल अधीक्षक देवीदयाल, उप अधीक्षक नरेश बुरा व अनील शर्मा के साथ पौधे लगाए।
सुमन चौधरी ने कहा कि हर इंसान अपने आसपास पेड़ पौधे लगाएगा, तभी जाकर हम बीमारियों से बच पाएंगे। सुमन चौधरी के इस उत्कृष्ट कार्य से प्रभावित होकर जेल प्रशासन द्वारा उनके प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदीप बजाड़, हवासिंह जांगड़ा, महेन्द्र सिंह व सोमबीर सहित कई एडवोकेट व जेल प्रशासन स्टाफ मौजूद रहा।
यह भी पढ़ें : Bhiwani News : वरेज लाइन टूटने से जमा रहता है गंदा पानी, बीमारियां फैलने का बना भय : पार्षद प्रतिनिधि