Bhiwani News : सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए रखा करवाचौथ का व्रत

0
7
Married women keep a fast on Karva Chauth for the long life of their husbands
करवाचौथ की कथा सुनती महिलाएं।
  • पूरा दिन बगैर अन्न व जल के रही, रात को चंद्रमा देखकर चंद्रमा अघ्र्य देकर खोलेंगी उपवास
  • सुहागिनों ने गुनगुनाए करवा चौथ के मंगल गीत, सुनी करवा चौथ की कथा

(Bhiwani News) भिवानी। पति व पत्नी के बीच प्रेम को दर्शाने वाला त्यौहार करवाचौथ पर आज देश भर में सुहागिनों ने अपने पति की रक्षा के लिए निर्जला व्रत रख किया तथा पति की लंबी आयु की कामना की। करवा चौथ के मौके पर भिवानी में महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर करवाचौथ माता की कथा सुनी व भगवान शिव-पार्वती, करवा माता, गणेश व चंद्रमा की पूजा की।

सुहागिन महिलाओं ने अन्न व जल त्यागकर अपनी पति की लंबी आयु की कामना की तथा टीका, बिंदी, चूडिय़ां, मेहंदी व नए कपड़े पहनकर 16 श्रृंगार भी किए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पतिव्रता सती सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से बचाए थे। वही एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार करवा नाम की एक पतिव्रत स्त्री ने अपनी सतित्व के बल पर उसके पति यमराज के पास पहुंचाने वाले मगरमच्छ को सूती साड़ी के धागे से अपने तप के माध्यम से बांध दिया था तथा अपने पति की जान बचाई थी।

इस मौके पर भिवानी की महिलाओं उर्मिला, सुनीता व सुमन ने बताया कि आज उन्होंने करवाचौथ के मौके पर अपने पति की लंबी आयु की कामना की है तथा सुबह से ही नहा-धोकर करवाचौथ की कथा सुनी है। वे पूरा दिन व्रत करके रात को चंद्रमा निकलने पर चंद्रमा को अघ्र्य देकर ही अपना व्रत पूर्ण करेंगी। इस दिन वे पूर्ण रूप से बगैर जल व आहार के रहकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करेगी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ व्रत कर रही है। सुबह उनकी सास ने उन्हे सरगी देकर उपवास की शुरुआत करवाई थी। इसी परंपरा को वे आगे बढ़ा रही है।

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : भिवानी के चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित