Bhiwani News : एनएसईजेएस 2024 में मानव सिंह ने पाया राज्य स्तर पर प्रथम स्थान

0
91
Bhiwani News : एनएसईजेएस 2024 में मानव सिंह ने पाया राज्य स्तर पर प्रथम स्थान
छात्र मानव सिंह को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित करते विद्यालय प्रबंधन।

(Bhiwani News) लोहारु। डुंडलोद पब्लिक स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चार विद्यार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। एनएसईजेएस 2024 परीक्षा में विद्यालय के छात्र मानव सिंह ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस परीक्षा को 1477 केंद्रों पर आयोजित किया गया था जिसमें लगभग 45 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

इसी क्रम में वरिष्ठ अध्यापक दर्शन सिंह कटारिया, कमल शर्मा, पवन सैनी तथा रोमिक के निर्देशन में चार होनहार विद्यार्थियों में पियुष, हर्षित मलिक, आदिल तथा पराक्रम ने मानवीय रोबोट का निर्माण किया। विद्यालय सचिव बीएल रणवा ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र मानव सिंह का राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना छात्र व एसआईपी फैकेल्टी का अथक परिश्रम, विद्यालय का कुशल प्रबंधन तथा आधुनिक मूलभूत शिक्षण सुविधाओं का ही परिणाम है।

दिन-रात अथक परिश्रम कर मानवीय रोबोट का निर्माण करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि

छात्र मानव सिंह इसी प्रकार उपलब्धिया प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय व देश का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर प्राचार्य जी. प्रकाश ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इन प्रतिभावान बाल वैज्ञानिकों द्वारा दिन-रात अथक परिश्रम कर मानवीय रोबोट का निर्माण करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

मानव के समान कार्य करने वाला यह रोबोट विज्ञान प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहा। ये होनहार विद्यार्थी निकट भविष्य में विज्ञान व कम्प्यूटर के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के विकास में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के सदस्य राहुल रणवॉ, उप प्रधानाचार्य डी. लाल, एसआईपी प्रभारी राहुल मिश्रा, प्रभारी रेखा स्वामी, सुमनलता, मनजीत कौर तथा समस्त डीपीएस परिवार उपस्थित था।

यह भी पढ़ें : Jind News : उपायुक्त व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण