Bhiwani News : हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

0
82
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवलिंग का जलाभिषेक करते श्रद्वालु।

(Bhiwani News) लोहारू। लोहारू व आसपास के क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में श्रद्वालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह सवेरे ही मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई व श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान शिव का जल व दूध से अभिषेक किया तथा प्रसाद चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगी।

भगवान शिव से समस्त विश्व के कल्याण की कामना की

महाशिवरात्रि पर्व पर लोहारू के पुराना शहर स्थित शिव मंदिर, उजाडिय़ा मंदिर, गिगनाऊ के शिवालय, दादा गढ़वाला मंदिर, गागड़वास के प्राचीन शिव मंदिर, में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल व दूध से अदि देव भगवान शिव का अभिषेक किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से समस्त विश्व के कल्याण आदिदेव भगवान शिव का अभिषेक किया व भगवान शिव से समस्त विश्व के कल्याण की कामना की।

वहीं सतनाली इलाके में भी मांडोला के बाबा केसरिया मंदिर, शिव गोरक्ष धाम, बाबा भैरव मंदिर सहित समूचे क्षेत्र में भी महाशिवरात्रि का पर्व परंपरागत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

महंत सुंदर दास जी महाराज ने बताया कि भगवान शिव आदि अनंत हैं तथा जब काल रात्रि में आई तो बुरे का शुभ में बदलने के लिए शिवरात्रि का आविर्भाव हुआ। महाशिवरात्रि का अर्थ परिवर्तन से है और असुर शक्तियों का अंत होकर दैवीय शक्तियों के उदय से है। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें बुराइयों की रात्रि का अंत कर सद्मार्ग पर चलने का प्रण लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : स्वच्छ हरियाणा-स्वस्थ हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा साईकिल यात्रा को किरण चौधरी ने किया रवाना