Bhiwani News : भिवानी जिला के नंदगांव में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव

0
26
Madhya Pradesh Chief Minister Mohanlal Yadav reached Nandgaon in Bhiwani district
जनसभा को संबोधित करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन लाल यादव।
  • मध्य प्रदेश के सीएम ने भिवानी से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के पक्ष में की मतदान की अपील
  • हरियाणा में भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में करवाए रिकॉर्ड विकास काम : सीएम मोहनलाल

(Bhiwani News ) भिवानी। भिवानी जिला के नंदगांव में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में रिकॉर्ड विकास काम करवाए है। आज हरियाणा प्रदेश में 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस कार्यकाल में जहां भारत की सीमा पर सैनिकों के सर काटे जाते थे आज भाजपा सरकार में पाकिस्तान के घर में घुसकर भारतीय सेना कार्रवाई कर रही है। जो देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में 200 से ज्यादा देश है, जो अपनी सीमाओं को बढ़ाना चाहते है। जबकि भारत देश वसुदेव कटुंकब के संदेश के साथ सबको साथ लेकर चलता है। आज अमेरिका, रशिया व यूक्रेन जैसे देश प्रधानमंत्री मोदी को नमस्कार करते है।

भिवानी के नंदगांव में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव ने भिवानी से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ को जिताने की अपील करते हुए यहां से प्रतिद्वंदी कांग्रेस समर्थित माकपा प्रत्याशी को लेकर कहा कि मार्क्सवादी पार्टी रोजगार को खत्म करने की दिशा में धरने-प्रदर्शन करती है। देश का वास्तविक विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश के दस शहरों का आधुनिकीकरण कर वहां पर 50 हजार युवाओं के नौकरी के लिए उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

इसके अलावा दो लाख सरकारी नौकरियों में भी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पांच लाख लोगों को मकान बनाकर दिए जाएंगे। अरावली क्षेत्र में 10 हजार एकड़ में जंगल सफारी पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही हर जिला में विश्वकर्मा महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी तथा प्रदेश के सात जिले जिनमें मेडिकल कॉलेज नहीं है, वहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह व भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ भी मौजूद रहे।

 

 

ये भी पढ़ें : Bhiwani News : वैश्य महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स आगमन पर किया सम्मानित