Bhiwani News : लोहारू को विकास के मामले में किसी से कम नहीं रहने दिया जाएगा: जेपी दलाल

0
7
Loharu will not be left behind in terms of development JP Dalal
लोहारू स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी दलाल।
  • तीसरी बार भाजपा की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनने पर पूर्व वित्त मंत्री जेपी दलाल कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू
  • अधूरी परियोजनाओं को किया जाएगा पूरा: पूर्व वित्त मंत्री

(Bhiwani News) लोहारू। शुक्रवार को लोहारू स्थित अपने आवास पर प्रदेश के पूर्व कृषि एवं वित्त मंत्री जेपी दलाल भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और बड़े ही सधे हुए अंदाज में कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को निराश व हताश होने की जरूरत नहीं है अब भी वे अपनी पूरी ताकत से उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अन्नतोदय की भावना कार्य करके हर वर्ग के हित में अनेक योजनाओं को पारदर्शिता से लागू करने और बिना खर्ची व पर्ची से योग्यता के आधार पर हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इसी कारण तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है। इससे प्रदेश में और अधिक गति से विकास कार्य होंगे।

पूर्व कृषि एवं वित्त मंत्री जेपी दलाल तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत व लगन से भाजपा की नीतियों का प्रचार करने का काम किया। तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है जो अपने आप में रिकॉर्ड है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने नीति बनाकर हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया।

किसान व गरीब की आय बढ़ाने के लिए पारदर्शिता से अनेक योजनाओं को लागू किया। सरकार ने अपने वादे के अनुसार तीसरी बार शपथ लेने से पहले 24 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी देकर रिकॉर्ड कायम किया है और युवाओं की हितैषी होने का प्रमाण दिया है। हजारों नौकरियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में बिना खर्ची व बिना पर्ची योग्यता के आधार पर करीब 700 से अधिक युवाओं का चयन हुआ है जिससे गरीब परिवारों में खुशी की लहर है।

हर वर्ग के गरीब परिवारों को नौकरी मिली है उन्हीं के बल पर गुजरात मॉडल की तरज पर भाजपा और कई वर्षों तक भाजपा जीत दर्ज करेगी। पूर्ववर्ती विपक्ष की सरकार ने प्रदेश को केवल और गरीब और जरूरतमंद लोगों की नौकरी, किसानों के हक का पानी व बीमा आदि खाने का काम किया है। जिसके चलते प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को आईना दिखाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि हर एक कार्यकर्ता ने पूरी ताकत के साथ काम किया है सभी को साथ लेकर चला जाएगा व किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी, कृषि, पशुपालन, बागवानी, मछली पालन आदि की जो विकास योजनाएं चल रही हैं उन्हें निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाएगा। किसी भी गांव, कस्बे में ग्रांट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोहारू से दिल्ली तक हाईवे का निर्माण, किसान के खेतों में खजूर की खेती करवाना, लोहारू व सिवानी में उद्योग स्थापित कर युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध आदि परियोजनाओं को पूरा करवाने के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा। इस मौके पर आशीष दलाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा आम नागरिकों को देगी सहुलियत: धुमन सिंह