Bhiwani News : नन्हे-मुन्ने बाल गोपालों में गणपति महोत्सव की धूम

0
190
Little Bal Gopals celebrate Ganesh Utsav
शोभा यात्रा निकालते स्कूल स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी।

(Bhiwani News) भिवानी। गणेश चतुर्थी के पर्व पर शनिवार को स्थानीय लिटिल हार्ट्स ग्रुप के सभी स्कूलों में अनोखी छटा देखने को मिली। विद्यालय के एमडी पवन गोयल व भावना गोयल ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान गणपति की प्रतिमा के समक्ष श्लोकोच्चारण किया व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए व ‘गणपति बप्पा मोरेया’ के नारे लगाये। उन्होंने बताया कि हम अपने किसी भी कार्य की शुरुआत भगवान गणपति की आराधना से करते है। विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर करवाए जाते है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी देश की संस्कृति, संस्कार व त्योहारों के प्रति जागरूक हो सके व आने वाले समय में सुदृढ समाज का निर्माण कर सके। विद्यालय के निदेशक रामानन्द सिंघल, ऐश्वर्या सिंघल, राहुल गोयल, विनय गोयल, निश्चल गोयल व साक्षी गोयल, प्रबंधक सतीश गोयल, मेघा जैन ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आज लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल, देवसर में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भगवान गणपति की शोभायात्रा निकाली व पूरे विद्यालय में ‘गणपति बप्पा मौरेया’ के नारे गूंज उठे व सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।