Bhiwani News : लायंस क्लब भिवानी सिटी ने श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में किए 21 पौधों का रोपण

0
178
Lions Club Bhiwani City planted 21 saplings in Shri Krishna Pranami Mandir
श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में पौधारोपण करते लॉयन क्लब भिवानी सिटी के सदस्य।

(Bhiwani News) भिवानी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए लायंस क्लब भिवानी सिटी के तत्वाधान में स्थानीय दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब के सदस्यों द्वारा 21 पौधों का रोपण कया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि –लॉयन मीनू अग्रवाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है तथा पेड़ों पर ही प्रकृति निर्भर रहती है। पौधरोपण करना प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन है। ऐसे में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनका संरक्षण किया जाना बहुत जरूरी है।

प्रकृति को कहा जाता है ईश्वर का दूसरा : मीनू अग्रवाल

इस मौके पर लायंस क्लब भिवानी सिटी के प्रधान लॉयन पंकज गोयल ने कहा कि लायंस क्लब की सभी संस्थाओं द्वारा जुलाई के प्रथम सप्ताह में देश के लगभग सभी शहरों में पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पौधों से प्रकृति की सुंदरता बढऩे के साथ श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु भी प्राप्त होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण को अपना कर्तव्य समझ कर उत्साह के साथ पौधे लगाने में आगे आना चाहिए। क्लब सचिव लॉयन सुरेश केडिया ने बताया कि इस सप्ताह कई स्थानों पर क्लब द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। इस अवसर  लायन अशोक तायल, अनिल हलवासिया, सुभाष चांगिया, प्रमोद  मिंडूका, कमल बंसल, सुरेश केडिया, संजय अग्रवाल, पंकज गोयल सहित क्लब के अन्य सदस्यों समेत अन्य पर्यावरण प्रेमी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Anant Ambani Radhika Merchant wedding:  गृह पूजा, संगीत नाइट, शादी का जश्न 14 जुलाई तक चलेगा अनंत-राधिका की 

 यह भी पढ़ें: Ghaziabad : सकल प्रजनन दर में कमी लाएं, देश को विकसित बनाएं

 यह भी पढ़ें: Gurugram News : अटल भूजल योजना की हुई कार्यशाला, पानी का दुरुपयोग रोकने पर चर्चा