Bhiwani News : वेदों से ही मिलता है धर्म और सदाचर का ज्ञान : श्रीभगवान वशिष्ठ

0
71
Bhiwani News : वेदों से ही मिलता है धर्म और सदाचर का ज्ञान : श्रीभगवान वशिष्ठ
हिंदी में अनुवादित चार वेदों की प्रतियां भेंट करते।
  • श्रीहरियाणा शेखाावटी ब्रह्मचार्य संस्कृत महाविद्यालय में हिंदी में अनुवादित चार वेद किए भेंट

(Bhiwani News) भिवानी। विश्व हिंदू परिषद के 10 वर्षो के परिश्रम के बाद देश के वैदिक विद्वानों द्वारा हिंदी में अनुवाद किए चारों वेदों को प्रदेश भर के विभिन्न गुरूकुलों में पहुंचाने की कड़ी में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र के संरक्षण तथा कार्यक्रम संयोजक दिनेश शास्त्री के नेतृत्व में बुधवार को स्थानीय महम गेट स्थित श्रीहरियाणा शेखाावटी ब्रह्मचार्य संस्कृत महाविद्यालय में हिंदी में अनुवादित चार वेद भेंट किए।

वेद हमारी संस्कृति का मूल आधार

इस मौके पर संस्था के मुख्य प्रशासक श्रीभगवान वशिष्ठ व प्राचार्या सुमन शर्मा ने कहा कि वेद हमारी संस्कृति का मूल आधार है। वेदों से ही हमें अपने धर्म और सदाचर का ज्ञान मिलता है। उन्होंने कहा कि जिसे हम भारतीय संस्कृति के रूप में जानते है, वह मूल रूप से वेदों द्वारा निर्धारित सामाजिक मानदंडों और सांस्कृतिक ढांचों और वेदों में वर्णित विज्ञान और गणित में निहित है। पूर्व प्रशासक गोवर्धन आचार्य ने कहा कि भारतीय विद्याएं वेद से ही प्रकट हुई है।

उन्होंने चारों वेद मिलकर मानव जीवन के सभी पहलुओं आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इन वेदों का अध्ययन करना और इनके संदेश को समझना, मानव जीवन को उन्नत, संतुलित, और सार्थक बनाने की दिशा में सहायक है। इस मौके पर भीम सौपर्णा, हिमांशु सेमवाल, सुनील शास्त्री, पवन शर्मा, बृजलाल शास्त्री, पंडित श्याम शर्मा, ललिता शर्मा, प्रतिभा, मीरा, पारूल, तन्नु, राहुल, अंजू, रीतू भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : रैडक्रॉस भवन में टीबी मुक्त भारत जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता सेमिनार का हुआ सेमिनार