Bhiwani News : देश के वीर सपूतों की शौर्य गाथा सामने लाता है कारगिल विजय दिवस : सुशीला देवी सिंह

0
124
Kargil Vijay Diwas brings forth the saga of bravery of the country's brave sons: Sushila
शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन करते।

(Bhiwani News) भिवानी। कारगिल विजय दिवस भारत के उन वीर सपूतों की शौर्य गाथा सामने लाता है, जिन्होंने भारत देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। भारत देश की रक्षा व सेेवा में कुर्बानी देने वाले जवान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा शक्ति बने रहेंगे। यह बात वूमैन हैल्पिंग सोसायटी की प्रदेश अध्यक्षा एवं संचालित सुशीला देवी सिंह ने शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर स्थानीय नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन करते हुए कही।

कारगिल विजय दिवस पर वूमेन हेल्पिंग सोसायटी ने शहीदों को किया नमन

कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन वेटरन आर्गेनाईजेशसन के प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह मलिक ने की। इस मौके पर इंडियन वेटरन आर्गेनाईजेशन के प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह मलिक ने उन्होंने कहा कि 26 जुलाई 1999 का वो दिन जो भारतीय सेना की जांबाजी, पराक्रम और बहादुरी के लिए जाना जाता है। इस दिन भारत ने कारिगल युद्ध में पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी। भारत के सैकड़ों वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। वूमैन हैल्पिंग सोसायटी की प्रदेश अध्यक्षा एवं संचालिका एवं इंडियन वेटरन आर्गेनाईजेशन की पैट्रोन अधिकारी सुशीला देवी सिंह ने कहा कि इस लड़ाई की शुरुआत 3 मई 1999 को हुई थी जब पाकिस्तान ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर 5 हजार से ज्यादा सैनिकों के साथ घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया था। जैसे ही भारतीय जवानों को इसकी भनक लगी तो पाकिस्तानी सैनिकों को खदेडऩे के लिए ऑपरेशन विजय चलाया गया, जिसके बाद 26 जुलाई को भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हराया और भारत की जीत का ऐलान हुआ।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : बिलासपुर में 3 एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का पीला पंजा

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : सीएम और राज्यमंत्री का 28 को कुरुक्षेत्र में भव्य अभिनंदन करेगा रोड़ समाज

 यह भी पढ़ें: Bhiwani News : सीबीएलयू में छात्रावास निर्माण के लिए बजट आवंटन हेतु एबीवीपी ने वित्त मंत्री को सौंपा मांगपत्र