Bhiwani News : भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने गांव रेवाड़ी खेड़ा में ग्रामीणों को बताई भाजपा की नीतियां

0
52
Jaisingh Valmiki told the villagers about BJP's policies in Rewari Kheda village
गांव रिवाड़ीखेड़ा में ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि।

(Bhiwani News) भिवानी। भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार हर वर्ग के हित एवं उत्थान के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन स्तर सुधारा जा सकें। जयसिंह वाल्मीकि शनिवार को गांव रिवाड़ीखेड़ा में ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जनहित में भाजपा द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से भी ग्रामीणों को अवगत करवाया।

सबका साथ-सबका विकास के नारे को सार्थक रही है भाजपा की जनहित की नीतियां : जयसिंह वाल्मीकि

उन्होंने कहा कि हालही में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान, कर्मचारी, युवा, गृहणियों सहित विभिन्न वर्गो के हितों जो घोषणाएं की है, उनसे प्रदेश का प्रत्येक वर्ग खासा प्रभावित है तथा वे भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना करता नहीं थक रहा। यही नहीं भाजपा ने अपने 10 वर्षो के कार्यकाल के दौरान प्रदेश से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का काम किया है। भाजपा सरकार द्वारा की गई ऑनलाईन सेवाओं के चलते आज घर बैठे लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ मिल रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सबका साथ-सबका विकास के नारे को सार्थक करते हुए आमजन की सेवा करना है। जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की आमजन हितैषी इसी सोच व नीतियों से प्रभावित प्रदेशवासी तीसरी बार भी हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह शर्मा, प्रीतम परमार, रविपाल परमार, रतिपाल परमार, जोनी परमार, सतीश पंच, नरेश शर्मा, सुरेश बड़सी, सुरेंद्र पंच सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।