- कहा, युवाओं को अध्यात्म और कला एवं संस्कृति के संगम कर रही है प्रेरित
- भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार सायं सम्पन्न हुआ सप्तरंग रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
(Bhiwani News) भिवानी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि भारतीय कला एवं संस्कृति का विश्व में डंका बज रहा है। संजीव कुमार ने कहा कि युवाओं को अध्यात्म और कला एवं संस्कृति का संगम प्रेरित कर रही है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार सायं स्थानीय हुड्डा पार्क में जिला में चार दिवसीय सप्तरंग रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय कला संस्कृति हमारी अति प्राचीनतम धरोहर है। इस अनूठी कला एवं संस्कृति को संजोग कर रखना हमारे लिए गौरव की बात है। डीआईपीआरओ ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे भारतीय संस्कृति से प्राचीनतम संस्कारों को आत्मसात कर ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में विश्व के युवा अध्यात्म और संस्कृति की शिक्षा लेने के लिए भारत में आया करते थे। भारतीय प्राचीनतम सभ्यता, संस्कृति और अध्यात्म की शिक्षा के लिए नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय युवाओं को शिक्षा देते थे।
सभी प्रदेशों के कलाकारों द्वारा एक से बढक़र एक बेहतरीन प्रस्तुति दी गई
बता दें कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के उत्तर मध्य क्षेत्र संस्कृति केंद्र प्रयागराज व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला के बवानी खेङा, सिवानी, लोहारू व भिवानी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शनिवार सायं समापन हुआ। सप्तरंग रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम, हरियाणा सहित सभी प्रदेशों के कलाकारों द्वारा एक से बढक़र एक बेहतरीन प्रस्तुति दी गई।
सप्तरंग कार्यक्रम में राजस्थान के बाराबंकी के कलाकारों ने चाकरी और घूमर नृत्य और पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड से आए कलाकारों ने चौमासा नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं असम के कलाकारों ने बिहू नृत्य, सागर के कलाकारों ने बढ़ाई नृत्य तथा छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने सुआ नृत्य प्रस्तुत किया। मोहित और उसकी टीम ने काली स्वांग प्रस्तुत किया।
शुभारंभ अवसर पर हरियाणवी रागनी कलाकार दीपा चौधरी और बाली शर्मा की टीमों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां दर्शकों का मनोरंजन के जरिये मन मोहक बनी। इस अवसर पर एआईपीआरओ संजय कुमार, संस्कृति मंत्रालय के शैलेन्द्र कुमार, मधुकातं मिश्रा, सुन्दर सिंह सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक व दर्शक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : Bhiwani News : भारत को विकसित करने का सपना 2047 से पहले ही पूरा हो जाएगा : राज्यपाल डॉ जनरल वीके सिंह