- एशियाई संसदीय सभा में सांसद किरण चौधरी ने मजबूती से रखा भारत का पक्ष
(Bhiwani News) भिवानी। सांसद किरण चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। विश्व में भारत को एक अलग पहचान मिली है।
यह बात किरण चौधरी ने अजरबैजान के बाकू में आयोजित एशियाई संसदीय सभा के 15वें सत्र में दूसरे दिन कही।
अजरबैजान के बाकू दौरे पर सांसद किरण चौधरी देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। किरण चौधरी ने कहा कि इस सत्र के दौरान भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की चमक देखने को मिली। एशिया के सारे देश भारत को अहमियत देते हुए दिखाई दिए हैं।
बाकू में एशियाई संसदीय सभा का पूर्ण सत्र चल रहा
गौरतलब है अजरबैजान के बाकू में एशियाई संसदीय सभा का पूर्ण सत्र चल रहा है। ये सत्र 20 फरवरी तक चलेगा। भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सांसद किरण चौधरी भी बाकू में पहुंची हुई है। सत्र में सांसद किरण चौधरी मजबूती से भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। आर्थिक, सुरक्षा, सांस्कृतिक और कूटनीतिक विषयों पर 18 फरवरी को भारत की बात सांसद किरण चौधरी ने रखी।
सहयोगी देशों ने किरण चौधरी की खूब तारीफ की
सत्र में किरण चौधरी ने भारत का मजबूती से प्रतिनिधित्व करते हुए पक्ष रखा। इस दौरान सहयोगी देशों ने किरण चौधरी की खूब तारीफ की। एशिया में बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए भी सभी सदस्य देश चर्चा भी करेंगे। इस दौरान जिन प्रस्तावों पर चर्चा होनी है, उसको कैसे लागू किया जाएगा और किस तरह से अंतिम रूप दिया जाएगा, इस पर भी पूरा विचार विमर्श किया जाएगा।
सम्मेलन के दौरान एपीए के अगले अध्यक्ष का भी चुनाव किया जाएगा। बता दे कि एशियाई संसदीय सभा एशिया की 43 सांसदों का एक संगठन है। यह संगठन एशिया में संसदीय कूटनीति, क्षेत्रीय शांति, आर्थिक और सतत विकास और सामाजिक और सांस्कृतिक सहयोग के मुद्दों पर एशिया की संसदों के बीच संसदीय संवाद की सुविधा प्रदान करती है।
यह भी पढ़ें : Bhiwani News : राष्ट्रीय सेवा योजना सफलता की अहम सीढ़ी: डॉ. सुरेश मलिक