Bhiwani News : ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने की हुई शुरुआत

0
86
Indefinite strike started against the delay in construction of overbridge
ओवरब्रिज निर्माण कार्य में देरी के विरोध में धरने पर बैठे क्षेत्रवासी।

(Bhiwani News) भिवानी।  स्थानीय जीतूवाला ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी के विरोध में क्षेत्रवासियों ने रेल अंडरपास महापंचायत, सुधार समिति, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जीतूवाला रेल फाटक पर निर्माणाधीन पुल के नीचे रविवार से अनिश्चितकालीन धरने की शुरूआत की।

पूर्व सीएल के शिलान्यास करने के बाद से 40 माह से परेशानी झेल रहे है क्षेत्रवासी : लाला पहलवान

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा नहीं होने तक उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर रेल अंडरपास महापंचायत के प्रधान लाला पहवान ने कहा कि उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों ने जीतू वाला रेल फाटक पर पुल बनवाने की मांग को लेकर जनवरी 2018 में धरना दिया गया था। उस समय काफी दिनों तक धरना जारी रहा था। जिसके बाद सरकार ने रेल ओवरब्रिज मंजूर किया तथा अक्तूबर-2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शिलान्यास किया। जिसके बाद सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने अप्रैल-2021 में नारियत तोडक़र रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू किया था। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। जिसके चलते यहां के क्षेत्रवासी पिछले करीबन 40 माह से भारी परेशानियों का सामना करने को मजबूर है।

ओवरब्रिज निर्माण में देरी से करीबन 60 हजार लोगों के आने-जाने का मार्ग है अवरुद्ध : गोठवाल

जिसके विरोध स्वरूप उन्हे धरने पर बैठना पड़ा। पार्षद शिवकुमार गोठवाल ने कहा कि जीतूवाला आरओबी निर्माण में में हो रही देरी के विरोध में तथा निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण में देरी से करीबन 60 हजार लोग परेशान है, जिनके आने जाने का मार्ग तक अवरुद्ध है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, उपायुक्त अनेक बार अनुरोध किया गया, मगर पुल निर्माण में तेजी नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : भाजपा का जगाधरी विधानसभा व यमुनानगर विधानसभा स्तरीय बीएलए 2 का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ 

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : हरियाणा कमेटी के स्पोकसमैन अजराना ने लाव लश्कर समेत थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन

 यह भी पढ़ें: Bhiwani News : विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं : बिसम्बर वाल्मीकि