Bhiwani News : दस वर्षों में भाजपा ने भिवानी को विकास की दिशा में ले जाने के बजाय पिछड़ेपन की ओर धकेला : कामरेड ओमप्रकाश

0
12
In ten years, instead of taking Bhiwani towards development, BJP pushed it towards backwardness: Comrade Om Prakash
गांवों के जनसंपर्क अभियान दौरान भिवानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों के सांझे उम्मीदवार कामरेड ओमप्रकाश।
  • कामरेड के पक्ष में मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद फूल सिंह बेरवा, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रेस संयोजक अनिल कुमार यादव और कांग्रेस के कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उदित राज ने भी भिवानी में प्रचार अभियान चलाया

(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों के सांझे उम्मीदवार कामरेड ओमप्रकाश ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने भिवानी को विकास की दिशा में ले जाने के बजाय पिछड़ेपन की ओर धकेला है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए उत्सुक है और 5 अक्तूबर को होने वाले मतदान का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

कामरेड ओमप्रकाश ने भाजपा के शासनकाल में क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि वोट के माध्यम से भाजपा को सबक सिखाया जाए। मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत कामरेड ओमप्रकाश ने गांव कोंट, सांगा, बामला, मानहेरू, उमरावत और अन्य क्षेत्रों का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि अगर उन्हें चुना गया, तो भिवानी की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद फूल सिंह बेरवा, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रेस संयोजक अनिल कुमार यादव और कांग्रेस के कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उदित राज ने भी भिवानी में प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए कामरेड ओमप्रकाश के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

जनसभाओं में कामरेड ओमप्रकाश का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने का आश्वासन दिया गया, ताकि भिवानी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद फूल सिंह बेरवा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रेस संयोजक अनिल कुमार यादव और कांग्रेस के कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उदित राज ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भिवानी और हरियाणा में बेरोजगारी की समस्या गंभीर रूप से बढ़ी है। बिजली, पानी, सीवरेज और अन्य बुनियादी समस्याओं के प्रति यहां के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को लेकर जनता में असंतोष है।

 

 

ये भी पढ़ें : Bhiwani News : राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रैडक्रॉस ने लगाया रक्तदान शिविर, 42 ने किया रक्तदान