Bhiwani News : भाजपा ने 10 वर्षो में हरियाणा को बेरोजगारी व महंगाई में बनाया नंबर-वन : बिरेंद्र सिंह ग्रेवाल बामला

0
109
In 10 years, BJP has made Haryana number one in unemployment and inflation: Birendra Singh Grewal Bamla
भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष जताते वेटरन संगठन भिवानी के पदाधिकारी।

(Bhiwani News) भिवानी। वेटरन संगठन भिवानी के प्रधान सूबेदार मेजर बिरेंद्र सिंह ग्रेवाल बामला ने कहा कि कांग्रेस सरकार मे हरियाणा प्रदेश वर्ष 2014 तक प्रति व्यक्ति आय, निवेश, नौकरी देने में, कानून-व्यवस्था में, खेल-खिलाडिय़ों में देश भर में नंबर वन पर था, वो ही हरियाणा भाजपा के 10 वर्षो के शासनकाल के दौरान आज बेरोजगारी, महंगाई, अपराध में नंबर वन पर आ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश की तरक्की एवं  विकास कार्यो पर बे्रक सा लगा दिया है।

बिरेंद्र सिंह ग्रेवाल बामला कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब, अभियान के तहत लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों व कांग्रेस के संकल्प पत्र की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि जनसेवा करते हुए प्रदेश व देश से बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, नशाखोरी को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान और दुखी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन भाजपा ने पूंजीपतियों के फायदों को देखते हुए किसानों की आमदनी की बजाए लागत दोगुनी कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबसे अधिक विश्वासघात युवाओं से अग्निवीर योजना लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना ने देश के युवाओं को सेना में स्थायी भर्ती के सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है। सूबेदार मेजर बिरेंद्र सिंह ग्रेवाल बामला ने कहा कि भाजपा की आमजन विरोधी नीतियों का वेटरन संगठन भिवानी पुरजोर विरोध करता है तथा हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत आमजन को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाएगा।

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : कमांडो अमित ने बाक्सिंग पुलिस गेम्स में जीता गोल्ड

 यह भी पढ़ें: Jind News : महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए हुई ओपन काउंसलिंग

 यह भी पढ़ें: Jind News : भिवानी रोड कालोनीवासियों ने थाली बजा किया प्रदर्शन