Bhiwani News : व्यापारी का अपहरण के मामले में हिस्ट्री शीटर हंसा अपने साथी सहित गिरफ्तार

0
75
Bhiwani News : व्यापारी का अपहरण के मामले में हिस्ट्री शीटर हंसा अपने साथी सहित गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में कान पकडक़र बैठा हिस्ट्रीशटर हंसराज उर्फ हंसा।

(Bhiwani News) भिवानी। कानून को चकमा देकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करवाने वाला हिस्ट्री शीटर आखिरकर भिवानी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार में आते ही ये हिस्ट्रीशीटर हंसा अब कान पकड़ कर गिड़गिड़ाने लगा। बता दें कि जेल से छूटते ही उसने अपने साथी के साथ एक व्यापारी का अपहरण कर 10 घंटे बंधक बना 64 हजार रू ठगे थे।

लड़ाई, झगड़े, मारपीट, लूट, डराने व धमकाने जैसे 26 केस दर्ज

भिवानी सिटी थाना पुलिस के हत्थे चढ़े हंसराज उर्फ हंसा हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इस पर लड़ाई, झगड़े, मारपीट, लूट, डराने व धमकाने जैसे 26 केस दर्ज थे। पर हाल ही में करीबन एक सप्ताह पहले कानून की पेचीदगी का फायदा उठा जमानत पर छुटा। इस मामले में कोर्ट ने पांच पुलिस कर्मियों पर 15 लाख रुपये जुर्माना लगाया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।

जमानत मिलते ही और उल्टा पुलिस पर कार्यवाही के आदेश सुनकर हंसा के हौसले बढ़ गए। उसने अपने साथी भरत सिंह के साथ मिलकर 10 मार्च की रात को अपने ही हनुमान गेट एरिया से सुनील कोकड़ा नामक व्यापारी का अपहरण किया तथा रात भर करीब 10 घंटे बंधक बनाए रखा। दोनों बदमाशों (हंसा व भरत) ने व्यापारी को डंडे से बुरी तरह पीट कर डराया। फिर उसके खाते से अपने खाते में हंसा ने 64 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसके बाद व्यापारी को छोड़ दिया।

पीड़ित व्यापारी नागरिक अस्पताल में चल रहा उपचार 

पीड़ित व्यापारी सुनील कोकड़ा का फि़लहाल नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। दिनोद गेट चौकी पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर अब दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनोद गेट चौकी इंचार्ज एएसआई मनीष वालिया ने बताया कि हंसा के उस खाते को फ्रीज करवाया है, जिसमें उसने व्यापारी से पैसे ट्रांसफर करवाए थे। वहीं हंसा का मोबाइल, स्कैनर, डंडा, व्यापारी की स्कूटी व उसके खूंन से लथपथ कपड़े बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें : Jind News : जुलाना से विधायक विनेश फोगाट ने विस ने उठाई समस्याएं