Bhiwani News : तीज महोत्सव के अंतर्गत हरियाणवी लोकगीत और संगीत का आयोजन

0
74
Haryanvi folk songs and music organized under Teej Festival
हरियावास में आयोजित तीज उत्सव में झूला झूलती महिलाएं।

(Bhiwani News) बहल। गांव हरियावास के आंगनबाड़ी केंद्र में तीज महोत्सव के अंतर्गत हरियाणवी लोकगीत और संगीत का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने हरियाणवी लोकगीत गाकर तथा मेंहदी रचाकर त्यौहार को मनाया वहीं बच्चों संग महिलाओं ने भी झूला झूलकर तीज की खुशियां मनाई। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदर्शनी के साथ सेल्फी आकर्षण का केंद्र रही तथा महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई। सुपरवाइजर वंदना का इस आयोजन में विशेष योगदान रहा  महिलाओं ने मंगल गीत मीठी तो करदे री अम्मा कोथली, जाना है बहना के देश, पपीहा री बोला पीपली, अनेक हरियाणवी गीतों पर झूमते हुए तीज त्यौहार को और भी रंगीन माहौल बनाया।

सुपरवाइजर वंदना ने महिलाओं को बेटियों के लिए चलाई गई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ता उर्मिला हरियावास ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को जीवित रखने में तीज त्योहार अहम भूमिका निभाते है तथा ऐसे आयोजनों से सामाजिक सद्भाव की भावना उत्पन्न होती है। इस मौके पर चमेली, उर्मिला, सुनीता, प्रेमा, रोशनी, कमला, मोनिका, सुमन, रेखा, पूनम, बाला, बबलेश, रोशनी, जगमंती, निशा, पूजा, फातिमा, जुकिफ, संतोष, रीना सीमा, संगीता, कविता सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

 

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : गोगामेड़ी मेले में चलेंगी 4 मेला स्पेशल रेल सेवाएं