Bhiwani News : हरियाणा की सब जुनियर और सीनियर वर्ग का राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

0
129
Bhiwani News : हरियाणा की सब जुनियर और सीनियर वर्ग का राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम के खिलाड़ी।

(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी की बीकानेर डिविजन रेलवे स्पोर्ट्स कंपलेक्स अकादमी में हरियाणा सेपक टकरा एसोसिएशन के तत्वाधान में 34वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2025 व 27वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2024 का लडक़ा व लडक़ी वर्ग की हरियाणा टीम का हरियाणा प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया।

हरियाणा सेपक टकरा एसोसिएशन के महासचिव शमशेर सिंह सरोहा व कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तेलंगाना राज्य के वारंगल में 10 से 14 जनवरी तक आयोजित होने वाली 34वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता व केरल राज्य के कासरगोड जिले में 22 से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 27वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता के लिए लडक़ा व लडक़ी वर्ग हरियाणा टीम का चयन किया गया।

चयनित सभी खिलाड़ी हरियाणा प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित कोचों द्वारा खेल के गुर सीख कर हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़ें :  Gurugram News : गुरुग्राम जिला में मनाया गया राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस