Bhiwani News : भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा एक बार फिर बनेगा विकास में अव्वल : अशोक कादियान

0
191
Haryana will become number one in development under the leadership of Bhupendra Singh Hooda: Ashok Kadian
हरियाणा कांग्रेस सेवा दल के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कादियान।

(Bhiwani News) भिवानी। कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में जहां हरियाणा को रोजगार व विकास के मामले में देश भर में अव्वल राज्यों में गिना जाता था, वही अब भाजपा शासनकाल में उसी हरियाणा को अपराध, बेरोजगारी व महंगाई के मामले में अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। इसका कारण भाजपा सरकार की पूंजीपति हितैषी व आमजन विरोधी नीतियां है।

भाजपा की आमजन विरोधी नीतियों व योजनाओं ने किया जीना मुहाल : अशोक कादियान

यह आरोप हरियाणा कांग्रेस सेवा दल के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कादियान ने प्रैस को जारी बयान में लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है, जिसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ झूठी घोषणाओं एवं बातों में आमजन को बरगलाकर व अपना राजनीतिक हित साधना है। कादियान ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश का युवा वर्ग रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन बन चुका है। इसके अलावा महंगाई चरम पर है, जिसके चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार चुनने का मन बना लिया है तथा वर्ष 2024 में एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आमजन के लिए अनेक योजनाएं लागू की जाएगी, ताकि पिछले 10 वर्षो से भाजपा की कुनीति की मार झेल रहे आमजन का जीवन स्तर सुधारा जा सकें।

यह भी पढ़ें: Jind News : पशु व्यापारी ने जहर निगल की आत्महत्या, 15 लोगों पर मामला दर्ज

 यह भी पढ़ें: Jind News : अग्रवाल समाज के अध्यक्ष का फेसबुक पेज हैक

 यह भी पढ़ें: Rewari News : नागरिकों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डा. बनवारी