- गिगनाऊ में आयोजित दो दिवसीय बागवानी मेले को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया संबोधित
(Bhiwani News) लोहारू। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार के अपार संभावनाएं हैं इसलिए बेरोजगारी को दूर करने के लिए कृषि अहम रोल अदा कर रही है। कृषि को बढावा देने के लिए और किसानों की आय बढाने के लिए नई-नई तकनीकी को अपना कर खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां भी खेती की नई तकनीक होगी, वह हरियाणा के किसानों को जरूर मिलेगी।
हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय स्तर की नई नई मंडियां बनाई जा रही
कृषि मंत्री रविवार को गांव गिगनाऊ में आयोजित दो दिवसीय बागवानी मेले के समापन अवसर पर किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा मंडियां होंगी, किसानों को उतना ज्यादा फायदा होगा, इसीलिए हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय स्तर की नई नई मंडियां बनाई जा रही हैं।
उन्होंने मेले में आए किसानों का आह्वान किया कि वे परंपरागत खेती को छोड़कर फल फूल, बागवानी ,सब्जी उत्पादन पशुपालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन आदि व्यवसाय अपना कर अपनी आय को दोगुना करें ताकि वे आत्मनिर्भर बने और उनका जीवन खुशहाल बने। उन्होंने कहा कि गेहूं और कपास में एक आमदनी की एक लिमिट है, लेकिन फल, फूल और सब्जियों में आमदनी की कोई लिमिट नही है। उन्होंने कहा कि सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सबसिडी दी जा रही है। किसान सबसिडी योजनाओं का फायदा उठाकर बागवानी करें।
बागवानी और मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा
कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा के जिस क्षेत्र में जो फसल अधिकतम पैदावार की संभावनाएं है उस क्षेत्र में उस फसल को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उनको खेती का महकमा मिला है, जिससे किसानों के लिए काम करना वे अपनी खुश किस्मती मानते हैं। उन्होंने लक्ष्य बनाया है की प्रदेश में मछली पालन के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए बागवानी और मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इजराइली दूतावास नई दिल्ली से आए एग्रीकल्चर अटैची ऊरी रूबिंस्टेन ने कहा कि किसान अन्नदाता है तथा यहां के किसान इजराल की खेती की तकनीक का फायदा उठाएं। बागवानी विभाग के एचओडी स्पेशल डॉ अर्जुन सिंह सैनी ने किसानों को फसल विविधिकरण अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बागवानी विभाग की योजनाओं की भी जानकारी दी। डीडीएच डॉ आत्मप्रकाश ने खजूर की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मेले में पूर्व विधायक शशि रंजन परमार ने कहा कि लोहारू क्षेत्र में किसानों की भलाई के लिए बनाए जा रहे नए-नए केंद्रों के लिए पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल की प्रशंसा की। मेले में डीडीए डॉ विनोद फोगाट ने भी किसानों को मिलेट्स में शामिल ज्वार, बाजरा, कुटकी इत्यादि की खेती की जानकारी दी।
डीएचओ डॉ देवी लाल ने बागवानी के बारे में बताया। मेले में बागवानी के 34 प्रगतिशील किसानों को 21 21 हजार की राशि से सम्मानित किया गया। इस दौरान कृषि तथा बागवानी विभाग की अनेक अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं किसान उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : Faridabad News : तिगांव विधानसभा के पार्षद प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल दिलाने पहुंचे मंत्री – राजेश नागर