Bhiwani News : हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को लेकर अभिजीत लाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

0
106
Haryana demands hisaab campaign, Abhijeet Lal gave instructions to the workers
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह।

(Bhiwani News) भिवानी। स्थानीय सैक्टर-13 रोड़ स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह के कार्यालय पर मंगलवार को हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की असल ताकत कार्यकर्ता ही होते है। यदि कार्यकर्ता निष्ठावान व समर्पित होगा तो उस संगठन की जीत निश्चित है तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते है।

भाजपा की जनविरोधी नीतियों का प्रहार झेल रहा प्रत्येक वर्ग चाहता है भाजपा से छुटकारा : अभिजीत

ऐसे में अब प्रत्येक कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए तथा प्रत्येक जन तक पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों व संकल्प पत्र बारे अवगत करवाए। अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षो से भाजपा की आमजन विरोधी नीतियों का प्रहार झेल रहा प्रत्येक वर्ग भाजपा से बुरी तरह से तंग व परेशान है तथा एक मजबूत व आमजन हितैषी विकल्प को ढूंढ रहा है। जिनके समक्ष अब सिर्फ कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की। लेकिन भाजपा सरकार ने उन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन पर ब्रेक लगाकर आमजन के परेशानियां ही खड़ी है। जिसके चलते अब प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि आमजन के बीच जाकर कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत भाजपा की कुनीतियों व कांग्रेस की आमजन हित की नीतियों से अवगत करवाएं। इस अवसर पर जगत पूर्व सरपंच, पंडित धर्मबीर, कैप्टन सुरेश फुलपुरा, अधिवक्ता देवेंद्र, अधिवक्ता रमेश देवसर, सुखबीर तंवर, ईश्वर ठाकुर, मनदीप सरोहा, जोगेंद्र धारेडू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Noida News : विक्की कौशल के साथ हुस्न तेरा तौबा तौबा गाने पर खूब झूमे दर्शक

 यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : 2 करोड़ रुपए की राशि से किया जाएगा 18 गलियों का निर्माण:सुधा

 यह भी पढ़ें: Yamunnagar News : कृषि मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी में 84 लाख के विकास कार्यों का किया शुभारंभ