Bhiwani News : हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ को मिला पटवार संगठन व क्लर्कल स्टाफ संगठन का समर्थन

0
129
Haryana Computer Professionals Association got the support of Patwar Organization and Clerical Staff Organization
हड़ताल को लेकर विभिन्न विभागों का दौरा करते हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के सदस्य।

(Bhiwani News) भिवानी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ संबंधित 15 जुलाई से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया हुआ है। जिसके तहत संघ के पदाधिकारी अन्य विभागों में जाकर कर्मचारी संगठनों से समर्थन जुटा रहे है, ताकि पूरी मजबूती के साथ उनके हकों की आवाज को उठाया जा सकें। इसी कड़ी में क्लर्कल स्टाफ संगठन हरियाणा एवं हरियाणा पटवार संगठन द्वारा हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ को समर्थन का आश्वासन मिला।

कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज के हड़ताल पर जाने से 256 ऑनलाईन सेवाएं होंगी बाधित : अध्यक्ष अनिल कुमार

पटवार संगठन के जिला प्रधान सुनील कुमार शर्मा एवं क्लर्कल स्टाफ संगठन के अध्यक्ष रविंद्र पानू द्वारा पुरजोर समर्थन का आश्वासन देते हुए वे कंप्यूटर प्रोफेशनल्स के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार व जिला महामंत्री गुरदीप सिंह ने कहा कि आज सरकार 256 सेवाएं ऑनलाईन देने के नाम वाहवाही लूट रही है, लेकिन सरकार यह भूल जाती है कि इन सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में कंप्यूटर प्रोफेशनल्स का मुख्य योगदान है। उन्होंने कहा कि यदि वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाते है तो 256 ऑनलाइन सेवाएं बाधित होती है, जिसके चलते आम नागरिक परेशान होगा। ऐसे में सरकार यदि आम नागरिकों को परेशानी से बचाना चाहती है तो उनकी डीआईटीएस का केंद्रीकरण करते हुए बजट का प्रावधान, कर्मचारियों के पद सर्जित, नियमितीकरण की पॉलिसी में डीआईटीएस के आधीन कार्यरत्त कर्मचारियों को शामिल करते हुए नियमित किए जाने तथा तब तक 58 वर्ष की सेवा सुरक्षा दिए जाने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजे गए सभी डीआईटीएस कर्मचारियों को डीआईटीएस में शामिल किए जाने, समान काम-समान वेतन, डीआरडीए/रैडक्रॉस के समकक्ष डीआईटीएस के आधीन कार्यरत्त कर्मचारियों को लाभ प्रदान किए जाने की मांग को शीघ्र पूरा करें।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : डेढ़ लाख की रिश्वत लेते माइनिग ऑफिसर सहित दो काबू

 यह भी पढ़ें: Bhiwani News : सैन्य सम्मान के साथ दी सैनिक को अंतिम विदाई, बलजिंदर सिंह अमर रहे के लगे नारे

 यह भी पढ़ें: Jind News : पुलिस ने लाइन में कैडेट्स से करवाई फायरिंग