(Bhiwani News) लोहारू। उपमंडल के गांव झांझडा हसनपुर निवासी रमेश कुमार को हरियाणा सिविल सचिवालय में अधीक्षक पद से पदोन्नति मिलने के बाद अवर सचिव बनाया गया है। सरकार द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए है जिसके बाद उनके परिजनों सहित ग्रामीणों में खुशी का माहौल है तथा रमेश कुमार को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।
कार्यकुशलता, मेहनत व ईमानदारी के चलते अलग पहचान बनाई
उल्लेखनीय है कि हरियाणा सिविल सचिवालय में गांव झांझडा हसनपुर निवासी रमेश कुमार काफी लंबे अरसे से कार्यरत है तथा वे अपने कार्यकाल के दौरान अनेक मंत्रियों व बड़े अधिकारियों के साथ कार्य कर चुके है। उनकी कार्यकुशलता, मेहनत व ईमानदारी के चलते उन्होंने हरियाणा सिविल सचिवालय में एक अलग पहचान बनाई है।
सरकार द्वारा उनकी सेवाओं को देखते हुए रमेश कुमार को अधीक्षक से पदोन्नत कर अवर सचिव बनाया है। उनके नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। रमेश कुमार काफी मिलनसार स्वभाव के है तथा उनका अपने पैतृक गांव झांझडा हसनपुर में भी आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों व परिजनों ने उसकी पदोन्नति पर मिठाई बांटकर खुशी जताई है।
यह भी पढ़ें : Bhiwani News : भिवानी उपायुक्त ने बाल कल्याण परिषद की बैठक में आठ प्रस्ताव पर लगाई अपनी स्वीकृति की मुहर