Bhiwani News : पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ रा.व.मा.वि. चांग में मनाया हरियाली तीज का पर्व

0
66
Hariyali Teej festival celebrated with the message of environmental protection
तीज महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में झूला झूलती चांग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिकाएं एवं छात्राएं।
  • परंपरा का प्रतीक तीज का पर्व जीवन में भरता है हर्ष एवं उल्लास : प्राचार्या इंदु शर्मा

(Bhiwani News) भिवानी। हरियाली तीज के अवसर पर बुधवार को जिला के गांव चांग स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फालसा इको क्लब की प्रभारी राजनीतिक शास्त्र की प्रवक्ता सीमा टांक की देखरेख में किया गया। इस मौके पर हरियाणवी संस्कृति एवं परंपराओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं के साथ-साथ अध्यापिकों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के साथ झूला झूलकर तीज पर्व की खुशियां सांझा की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्या इंदु शर्मा ने सभी स्टाफ सदस्यों एवं छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर उनका संरक्षण किए जाने का भी आह्वान किया। प्राचार्या इंदु शर्मा ने तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्यौहार हमारे जीवन में हर्ष एवं उल्लास लाते है। ये हमारी परंपराओं के प्रतीक है। समृद्ध एवं खुशहाल जीवन जीने के लिए इनका हमारे जीवन में विशेष महत्व है। इस मौके पर सबसे सुंंदर मेहंदी लगाने वाली प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित कर उनका हौसला भी बढ़ाया गया। इस मौके पर संस्कृत प्रवक्ता सुभद्रा कुमारी ने छात्राओं को तीज पर्व की महत्ता से अवगत करवाया। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Jind News :हरियाली तीज महोत्सव पर हरियाणा सरकार का महिलाओं को तोहफा